प्लेन में सफर करने से पहले ये चीजें खाने की गलती न करें
हमारे लिए 30 हजार फीट की ऊंचाई पर यात्रा करना सामान्य नहीं है और यह कई तरीकों से यह बात जाहिर होती है।
मल्टीमीडिया डेस्क। आपने कभी गौर किया है कि लंबी विमान यात्रा के बाद आप बहुत सुस्त महसूस करते हैं और आपको पेट फूला लगता है। हमारे लिए 30 हजार फीट की ऊंचाई पर यात्रा करना सामान्य नहीं है और यह कई तरीकों से यह बात जाहिर होती है।
लंबी उड़ान के बाद इस तरह के अजीब फीलिंग के पीछे एक विज्ञान है। हाई एल्टिट्यूट के कारण शरीर में गैस बढ़ती है जिससे पेट फूलने लगता है और यहां तक कि सूजन का भी कारण बन जाता है।
इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आरामदायक सफर के लिए आपको यात्रा के पहले ऐसी चीजें नहीं खानी चाहिए जो कि परेशानी दे। वहीं कुछ ऐसे फूड है जिसे खाने के बाद अगर आप सफर करेंगे तो असहज महसूस नहीं करेंगे।
इन चीजों को नजरअंदाज करें
यह सोचें कि किस तरह से पानी की बोतल प्लेन में एक्सपांड होती है और हवा के बीच में खोलने पर थोड़ी एक्प्लोड होती है। यही आपकी आंतों के साथ होता है। इसलिए आपको उड़ान के पहले या इसके दौरान आंतों के फैलाव को नजरअंदाज करने के लिए इन चीजों को कभी नहीं खाना चाहिए:
- बैक्ड बींस
- चने
- ब्रोकली
- पत्ता गोभी
- मसूर की दाल
- कार्बोनेटेड ड्रिंक्स
- च्यूइंग गम
- तली हुई चीजें
ये चीजें पाचन तंत्र के लिए भारी होती हैं और इससे सीने में जलन और अपच पैदा हो सकता है जिससे आपकी उड़ान आरामदायक नहीं हो पाएगी।
क्या नहीं पिएं
अगर आपने उड़ान के पहले अल्कोहल लेना और साथ में ह्यूमिडिटी के कारण आपकी कोल्ड और फ्लू के कीटाणुओं से प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाएगी। इसलिए उड़ान के पहले अल्कोहल न लें।
जब फ्लाइट में हो तो...
जितने भी घंटे आप फ्लाइट में हो आपको कम से कम 250 मिली पानी पानी चाहिए। केबिन दबाव और शुष्क हवा आपकी त्वचा की नमी छिन लेता है लेकिन पर्याप्त पानी पीने से आपकी त्वचा प्राकृतिक रूप से हाइड्रेटेड रहती है।
ये खाएं-पिएं
जब आप फ्लाइट लें तो आपको वेजिटेरियन ऑप्शन अपनाना चाहिए। अगर आपको यह पसंद है तो आप अपने हैंड लगैज में हर्बल टी बैग्स रख सकते हैं। सौंफ और पेपरमिंट पाचन के लिए अच्छा होता है। अदरक मतली और दस्त को कम कर सकता है।