प्रियंका चोपड़ा काफी समय से अमेरिकन सिंगर निक जोनस से रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रही हैं। इसके बाद दोनों की सगाई की खबरें आईं। अब कहा जा रहा है कि आने वाले समय में जल्द ही प्रियंका और निक शादी कर सकते हैं। इसके चलते अब प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा के पास उनके घर आ गई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अब प्रियंका शादी के मूड में है ऐसे में वह कुछ समय अपनी मॉम मधु के साथ समय बिताना चाहती हैं।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का एक ट्वीट सामने आया है। ट्वीट में प्रियंका बता रही हैं कि वह अपनी मॉम के घर आ गई हैं। वह बताती हैं कि वह रात उन्होंने अपनी मां के साथ उनके घर पर बिताई है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लिखती हैं, ‘आज मेरी मां के घर पर काफी इमोशनल नाइट है। यादों से भरी हुई। अपनी जिंदगी की हर जीत मुझे याद आ रही है। वहीं जहां जहां दिल दुखा वह भी याद आ रहा है। उनके पास सब कुछ रहा। हमारी फैमिली की लाइफ म्यूजियम की तरह रही। मां मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। हमें हमेशा संभालने रखने के लिए थैंक्यू।’

बता दें, निक से प्रियंका चोपड़ा की सगाई की खबरें सामने आने के बाद से ही प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ को छोड़ दिया था। कहा जा रहा था कि इस बात से सलमान खान प्रियंका से खफा हैं। फिल्म में अब प्रियंका नहीं है, इस खबर को खुद ‘भारत’ डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर फैन्स से शेयर किया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा के क्विट करने पर सलमान खान का रिएक्शन भी सामने आया था। सलमान खान ने कहा था कि बेशक प्रियंका को शादी करनी थी, कोई हॉलीवुड फिल्म में काम करना था। या फिर उन्हें मेरे साथ काम नहीं करना था। इससे उन्हें कोई पर्क नहीं पड़ता।’

https://www.jansatta.com/entertainment/