गाड़ी रुकवाने पर युवकों ने कर दी दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की पिटाई
दिल्ली के छतरपुर में नशे में धुत चार युवकों ने एक कांस्टेबल की पिटाई कर दी। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
By Manish NegiEdited By: Published: Sun, 11 Sep 2016 12:45 AM (IST)Updated: Sun, 11 Sep 2016 03:38 AM (IST)
नई दिल्ली, (जागरण संवाददाता)। दिल्ली के छतरपुर इलाके में एक कांस्टेबल को रेड लाइट जंप कर भाग रहे चार युवकों की कार को जबरन रुकवाना भारी पड़ा।
नशे में धुत युवकों ने कांस्टेबल की न सिर्फ बुरी तरह से पिटाई की, बल्कि उसकी वर्दी भी फाड़ दी। किसी प्रकार कांस्टेबल ने इसकी सूचना पीसीआर को दी। मौके पर पहुंची पीसीआर की टीम ने बड़ी मुश्किल से उन चारों के चंगुल से कांस्टेबल को छुड़ाया।
कांस्टेबल की शिकायत पर महरौली थाना ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मन नागपाल, सुलभ नागपाल, ललित कुमार और जय राम प्रसाद के रूप में हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें