आतंक नहीं, भ्रष्टाचार से सबसे ज्यादा खौफ खाते हैं अमेरिकी
अमेरिका महाशक्ति है, ऐसे में यह सवाल खासा रोचक हो सकता है कि वहां के बाशिंदों को सबसे ज्यादा डर किस चीज से लगता है? क्या आतंकवाद? नहीं....यह सही जवाब नहीं है।
By Gunateet OjhaEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2015 05:55 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2015 05:58 PM (IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका महाशक्ति है, ऐसे में यह सवाल खासा रोचक हो सकता है कि वहां के बाशिंदों को सबसे ज्यादा डर किस चीज से लगता है? क्या आतंकवाद? नहीं....यह सही जवाब नहीं है।
चेपमैन यूनिवर्सिटी के ताजा सर्वे में खुलासा हुआ है कि अमेरिकियों को सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार का भय है। उनका मानना है कि सरकारी अधिकारी भ्रष्ट हो जाएंगे तो उन पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा।
टाइम.कॉम के मुताबिक, अनुसंधान में 1,541 वयस्कों को शामिल किया गया। उसके सामने 88 प्रकार के भय के विकल्प रखे गए। इनमें अपराध और प्राकृतिक आपदाओं को भी शामिल किया गया।
आतंक नहीं रहा सबसे बड़ा डर (टॉप 10 डर)
- सरकारी अधिकारियों का भ्रष्टाचार (58.0%)
- सायबर-टेररिज्म (44.8%)
- निजी जानकारी में कॉरपोरेट की सेंध (44.6%)
- आतंकी हमला (44.4%)
- निजी जानकारी में सरकार की सेंध (41.4%)
- जैविक युद्ध (40.9%)
- सच्चाई उजागर होना (39.6%)
- आर्थिक संकट (39.2%)
- भविष्य में धन की कमी होना (37.4%)
- क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी (36.9%)
अमेरिका कई मामलों में दुनिया में सबसे आगे है, लेकिन भूतों का डर अब भी वहां के लोगों के जेहन में हैं। सर्वे में शामिल 40% लोगों का मानना है कि उनके घर या दफ्तर में कोई आत्मा या भूत है। बड़ी संख्या में लोग मानते हैं कि जिंदा और मुर्दा लोग आपस में बात कर सकते हैं। 20% का मानना है कि एलियन पहले भी धरती पर आ चुके हैं और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें