Move to Jagran APP

श्रीलंका की नौसेना ने किया 24 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार

श्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार को कच्छाथीवू के पास स्थित जलसीमा पलक स्ट्रेट्स में कथित रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 24 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी मछुआरों के संघ के नेता एस एमरिट और सागयाराज ने दी।

By Test1 Test1Edited By: Published: Tue, 13 Oct 2015 11:56 AM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2015 02:00 PM (IST)
श्रीलंका की नौसेना ने किया 24 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार

रामेश्वरम। श्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार को कच्छाथीवू के पास स्थित जलसीमा पलक स्ट्रेट्स में कथित रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 24 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी मछुआरों के संघ के नेता एस एमरिट और सागयाराज ने दी।

loksabha election banner

मामले की जानकारी देते हुए संघ ने बताया कि बीती रात तीन हजार से ज्यादा मछुआरे 600 बोटों में सवार होकर भारतीय जलसीमा में मछलियां पकड़ने गए थे। उनका आरोप था कि श्रीलंका के नौसेनिकों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस मामले पर उन्होंने यह भी दावा किया है कि मछुआरे अपने जल क्षेत्र में ही मछलियां पकड़ रहे थे। उसके बावजूद श्रीलंका की नौसेना ने भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।

मुख्यमंत्री ने लिखा पीएम को पत्र-

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने इस मामले में प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उन्हें मामले में हस्तक्षेप करने और श्रीलंका के साथ उच्च राजनीतिक स्तरीय बैठक करने की भी अपील की है। गौरतलब है कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर पहले भी केंद्र से हस्तक्षेप करने की मांग उठाती रही हैं।

राज्य और केंद्र सरकार मिलकर उठाए कदम-

इस मामले पर मछुआरों के संघ के नेता एमरिट ने कहा कि श्रीलंका की नौसेना की ओर से मछुआरों को लगातार डरा-धमका कर उनके पारंपरिक जलक्षेत्र से मछलियों को पकड़ते समय गिरफ्तार किया जा रहा है, जिससे उनकी आजीविका पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से ऐसी घटनाओं से बचने के लिए जल्द से जल्द कोई ठोस कदम उठाने की मांग की है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी 10 अक्टूबर को श्रीलंका की नौसेना ने 19 भारतीय मछुआरों को नागापट्टिनम जिले और 2 अक्टूबर को 7 मछुआरों को कच्छाथीवू के पास स्थित जलसीमा पलक स्ट्रेट्स से अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.