बिहार चुनावः भाजपा के चुनावी कैंपेन में भोजपुरी गाने का तड़का
बिहार के चुनावी मैदान में उतरी भाजपा इस बार इस चुनावी जंग को हर हाल में जीत लेना चाहती है। इसके लिए जहां एक तरफ खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के कई जिलों में धुआंधार रैली कर जनता से भाजपा के लिए वोट की अपील कर रहे हैं
नई दिल्ली। बिहार के चुनावी मैदान में उतरी भाजपा इस इस बार इस चुनावी जंग को हर हाल में जीत लेना चाहती है। इसके लिए जहां एक तरफ खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के कई जिलों में धुआंधार रैली कर जनता से भाजपा के लिए वोट की अपील कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर जनता को रिझाने को लिए अब गानों का सहारा भी लिया जा रहा है।
चुनाव प्रचार के लिए तैयार किया गया गाना दिल्ली के भाजपा सांसद और भोजपुरी सिनेमा के स्टार मनोज तिवारी की आवाज़ में तैयार किया गया है। इस चुनावी कैंपेन में वो अपनी आवाज़ के जादू से जनता को भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए रिझाते दिख रहे हैं। जनता से विकास के नाम पर वोट मांगते दिखाई दे रहे हैं। इस गाने के अंदर बिहार में विकास की ज़रुरत, वहां की बदहाली और बेहतर भविष्य के लिए भाजपा के पक्ष में जनता से वोट मांगा गया है।
ये भी पढ़ेंः लोकतंत्र में किसी की आवाज दबाना मुश्किलः पीएम मोदी