उज्जैन सिंहस्थ में किन्नर करेंगे अलग अखाड़े का गठन
देशभर के हजारों किन्नर13 अक्टूबर को हासामपुरा स्थिति आश्रम में जुटेंगे। इस दौरान किन्नरों के अलग अखाड़े का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही सिंहस्थ
उज्जैन। देशभर के हजारों किन्नर13 अक्टूबर को हासामपुरा स्थिति आश्रम में जुटेंगे। इस दौरान किन्नरों के अलग अखाड़े का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही सिंहस्थ में शाही स्नान करने देने की मांग भी उठाई जाएगी। सागर की पूर्व मेयर कमला बुआ और बिग बॉस फेम लक्ष्मी भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगी। आश्रम में तैयारियां चल रही हैं।
आश्रम संचालक ऋषि अजयदास ने बताया कि सम्मेलन में देशभर से दो हजार से अध्ािक किन्नार शामिल होंगे। 13 अक्टूबर को किन्नार अखाड़े का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही सिंहस्थ में शाही स्नान के लिए आवाज उठाई जाएगी।
थर्ड जेंडर के लोगों के साथ देश में हो रहे भेदभाव के खिलाफ सिंहस्थ बड़ा मंच साबित होगा। ऋषि अजयदास ने बताया कि देश में 17 लाख से अधिक किन्नार समाज की मुख्यधारा से बाहर हैं। अखाड़ों में शामिल करने के लिए किन्नारों का एक दल जल्द ही अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरिजी महाराज से मिलेगा। उनसे मांग की जाएगी कि किन्न्रों के अखाड़े को भी मान्यता प्रदान की जाए।
एकजुट होकर करेंगे संघर्ष
सागर की पूर्व मेयर कमला बुआ ने कहा कि हम सबकी खुशियों में तो शामिल हो जाते हैं, लेकिन अपने दुखों में हमारे अपने शामिल नहीं होने देते हैं। सिंहस्थ से पहले किन्नार समाज अखाड़े का गठन कर रहा है। अजयदास देश के सभी किन्नारों को एकजुट कर रहे हैं। समाज ने हमें तिरस्कृत किया है, अब एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। सम्मेलन की तैयारियों में जुटी भावना गुरुदासानी ने बताया कि किन्नारों के रुकने की व्यवस्था इंदौर रोड के एक गार्डन में की गई है। सम्मेलन के उपरांत कलेक्टर को एक मांग पत्र भी सौंपेंगे।