हिंदूवादी संगठन की धमकी, 'बीफ फेस्ट करोगे तो परोस देंगे सुअर मांस'
कुछ राजनीतिक पार्टियों और संगठनों की ओर से आयोजित बीफ फेस्ट के विरोध में एक हिंदूवादी संगठन उतर गया है। संगठन ने सोमवार को कहा कि वह इसके खिलाफ सुअर का मांस परोसेगा।
कोयंबटूर। कुछ राजनीतिक पार्टियों और संगठनों की ओर से आयोजित बीफ फेस्ट के विरोध में एक हिंदूवादी संगठन उतर गया है। संगठन ने सोमवार को कहा कि वह इसके खिलाफ सुअर का मांस परोसेगा।
ये भी पढ़े : भारतीय मुसलमान स्वेच्छा से बंद करे गोमांस खाना- कुरैशी
इंदू मक्कल काची-तमिलगम के संस्थापक अध्यक्ष अर्जुन संपत ने कहा कि उनका संगठन बीफ फेस्ट के खिलाफ प्रदर्शन करेगा। उन्हें सुअर का मांस परोसेगा। वह एक वेबसाइट की लांचिंग के मौके पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। यह पोर्टल संयुक्त रूप से संपत, राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक और हिंदू जन जागृति की ओर से शुरू किया गया है। संपत ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां और संगठन बीफ फेस्ट के जरिए उकसा रहे हैं। उनका संगठन गोमांस पर प्रतिबंध लगाने की मांग करता है। इसे खाने की इच्छा रखने वालों को देश से बाहर कर देना चाहिए।
हालांकि, इस मौके पर मुथालिक और हिंदू जागृति के प्रवक्ता रमेश शिंदे ने गोमांस मसले पर कुछ बोलने से इनकार कर दिया।
ये भी पढ़े : गोमांस की दावत देने वाले MLA रशीद के चेहरे पर पोती गई कालिख