फिलिप चेरियन बोले, कांग्रेस में टिकट के लिए महिलाओं को बनाने पड़ते हैं संबंध
एक पूर्व कांग्रेस नेता फिलिप चेरियन ने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि महिला नेत्रियों को चुनाव लड़ने के लिए संबंध बनाने पड़ते हैं। गौरतलब है कि चेरियन, पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी व ओमान चंडी के करीबी रहे हैं।
तिरुवनंतपुरम। एक पूर्व कांग्रेस नेता फिलिप चेरियन ने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि महिला नेत्रियों को चुनाव लड़ने के लिए संबंध बनाने पड़ते हैं। गौरतलब है कि चेरियन, पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी व ओमान चंडी के करीबी रहे हैं।
चेरियन ने यह आरोप अपनी फेसबुक पोस्ट के माध्यम से लगाए हैं। पिछले दिनों हुए युवा कांग्रेस के प्रदर्शन का हवाला देते हुए लिखा है कि यूथ कांग्रेस का शर्ट उतारकर प्रदर्शन करना मॉडल प्रदर्शन था। अतीत में जिन महिलाओं ने इस तरह का प्रदर्शन गुपचुप तरीके से किया, उन्हें चुनाव में कांग्रेस का टिकट मिल गया।
फिलिप के इस बयान के बाद राज्य ही नहीं, बल्कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में भी बवाल मच गया है। राज्य इकाई के कांग्रेस नेता सुधीरन ने मांग की है कि फिलिप अपना बयान वापस लें। वहीं, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि फिलिप का बयान महिला कार्यकर्ताओं का अपमान है और मैं उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाऊंगी।
साभारः नई दुनिया
पढ़ेंः गुलाम अली को सुरक्षा दे सकते हैं केजरीवाल लेकिन लड़किेयों को नहीं: शिवसेना