रामदेव ने तटरक्षक बल के अधिकारियों को सिखाया योग
योग गुरु बाबा रामदेव ने रविवार को भारतीय तटरक्षक बल के कांप्लेक्स में आयोजित शिविर में बल के अधिकारियों को योग सिखाया। अधिकारियों को विभिन्न आसनों और उनके लाभ के बारे में भी जानकारी दी गई।
जागरण संवाददाता, नोएडा। योग गुरु बाबा रामदेव ने रविवार को भारतीय तटरक्षक बल के कांप्लेक्स में आयोजित शिविर में बल के अधिकारियों को योग सिखाया। अधिकारियों को विभिन्न आसनों और उनके लाभ के बारे में भी जानकारी दी गई।
शिविर में 1500 सौ अधिकारियों के साथ पतंजलि के पांच सौ कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। बाबा रामदेव ने अधिकारियों को प्राणायाम, मरकद और शलब जैसे आसन करवाए। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ व्यायाम का हिस्सा नहीं है, बल्कि इससे दिमाग और शरीर को संतुलित किया जा सकता है। इससे सद्भाव की प्राप्ति भी की जा सकती है। उनके मुताबिक योग का उद्भव भारत में हुआ है।
पर इसके फायदे की वजह से वर्तमान में पूरे विश्व में करोड़ों लोगों ने इसे अपनाया है। कार्यक्रम में भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक वाइस एडमिरल एचसीएस बिष्ट ने बाबा रामदेव को सम्मानित भी किया।