Move to Jagran APP

श्रीलंकाई नौसेना के हमले में चार भारतीय मछुआरे घायल

श्रीलंकाई नौसेना के ताजा हमले में तमिलनाडु के चार मछुआरे घायल हो गए हैं। ऐसा आरोप है कि जब ये मछुआरे कटचथीवु द्वीप के पास मछली पकड़ने गए थे उस वक्त इनके ऊपर श्रीलंका की नौसेना ने पत्थरों से हमला कर दिया।

By Test3 Test3Edited By: Published: Sun, 18 Oct 2015 02:07 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2015 03:22 PM (IST)
श्रीलंकाई नौसेना के हमले में चार भारतीय मछुआरे घायल

तमिलनाडु। श्रीलंकाई नौसेना के ताजा हमले में तमिलनाडु के चार मछुआरे घायल हो गए हैं। ऐसा आरोप है कि जब ये मछुआरे कटचथीवु द्वीप के पास मछली पकड़ने गए थे उस वक्त इनके ऊपर श्रीलंका की नौसेना ने पत्थरों से हमला कर दिया।

loksabha election banner

ये भी पढ़े: ओडिशा: प्रतिबंध क्षेत्र में मछली पकड़ रहे 6 मछुआरे गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, जिस वक्त ये मछुआरे समुद्र के अंदर 641 नावों के साथ मछलियों को पकड़ रहे थे कि वहां पर अचानक पेट्रोलिंग करने आई श्रीलंकाई नौ सैनिकों ने इन्हें कटचथीवु के पास रोक लिया और इनके ऊपर हमला कर दिया। रामेश्वरम मछुआरा संघ के अध्यक्ष सहायराज ने आरोप लगाया कि श्रीलंकाई नौसेना ने इन मछुआरों के तीस से ज्यादा मछलियों को पकड़नेवाले जाल को काट डाला जबकि इनके कई नावों को भी नुकसान पहुंचाया है।

घायल मछुआरों को यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां पर उनके साथ बाहरी मरीजों की तरह व्यवहार किया गया। इन मछुआरों पर हुए हमले के तुरत बाद वहां पर बाकी नावों को भी वापस लाकर किनारे लगा दिया गया। इससे पहले कटचथीवु द्वीप के पास से ही 13 अक्टूबर को श्रीलंका की नौसेना ने 24 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था और जबकि वहां मछली पकड़ रहे कई मछुआरों को बंदूक के दम पर धमकी देकर वहां से भगा दिया था।

जिसके बाद मुख्यमंत्री जयललिता ने इस तरह की लगातार बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की थी। जयललिता ने प्रधानमंत्री से इस मुद्दे को गंभीरता से लेकर इसे उच्च स्तर तक ले जाने की मांग की थी। 14 अक्टूबर को प्रधानमंत्री को लिखे खत में जयललिता ने कहा था कि श्रीलंकाई नौसेना की तरफ से पकड़े गए भारतीय मछुआरों की संख्या 87 हो गई है जबकि उनके 39 नाव को जब्त कर लिया गया है।

ये भी पढ़े: पाक ने समुद्री जल क्षेत्र में भारतीय मछुआरों पर की फायरिंग, 1 घायल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.