दो मासूमों के साथ दुष्कर्म से सहमी दिल्ली
दो मासूमों के साथ दङ्क्षरदगी की वारदात ने दिल्ली को फिर से दहला दिया है। निहाल विहार में रामलीला देखने गई ढाई वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दो मासूमों के साथ दङ्क्षरदगी की वारदात ने दिल्ली को फिर से दहला दिया है। निहाल विहार में रामलीला देखने गई ढाई वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जबकि आनंद विहार इलाके में घर से उठाकर मकान मालिक और पड़ोसियों ने पांच साल की बच्ची को हवस का शिकार बना डाला। वारदात के बाद आरोपी फरार हैं। लेकिन आनंद विहार इलाके में स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तुरंत ही दोनों अन्य आरोपियों को भी दबोचा लिया। दोनों मामलों ने राजनीतिक पारे को भी गरमा दिया है।
पहला मामला निहाल विहार इलाके का है जहां ढाई साल की बच्ची शुक्रवार की रात अपनी दादी के साथ घर के पास ही रामलीला देखने गई थी। रात 11:00 बजे बिजली गुल हो गई। इस दौरान बच्ची खेलते-खेलते अपने घर के पास चली गई। जब रामलीला के आयोजकों ने जेनरेटर चलाया तो बच्ची वहां नहीं थी। देर रात गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रात लगभग 2:30 बजे बच्ची को घर से थोड़ी ही दूरी पर अचेत अवस्था में उसके चाचा ने देखा। आननफानन में उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। घटनास्थल के पास का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। फुटेज में मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश बच्ची को बीच में बिठाकर ले जाते नजर आ रहे हैं।
दुष्कर्म की दूसरी वारदात आनंद विहार स्थित जेजे कॉलोनी में हुई। पीडि़ता यहां माता-पिता और एक छोटे भाई के साथ रहती है। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बच्ची के माता-पिता काम पर गए हुए थे। वह अपने भाई के साथ कमरे में खेल रही थी। दूसरी मंजिल पर प्रकाश, सीताराम व पड़ोसी रेवती बैठकर शराब पी रहे थे। इस बीच प्रकाश बच्ची को बहला-फुसला कर दूसरी मंजिल के एक कमरे में ले गया जहां तीनों आरोपियों ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद वो वहां से भाग गए। कुछ देर पर बाद खून से लथपथ रोती हुई बच्ची नीचे अपनी मामी के पास पहुंची। वारदात की जानकारी मिलते ही भीड़ मौके पर जुट गई। खून से सने कपड़ों के साथ लोगों ने प्रकाश को थोड़ी दूरी पर ही पकड़ लिया। भीड़ ने प्रकाश की जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने प्रकाश से पूछताछ के बाद रेवती और सीताराम को भी दबोच लिया। मासूम को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।