Move to Jagran APP

संयुक्त राष्ट्र पर भारत का 551 करोड़ बकाया

संयुक्त राष्ट्र पर भारत का 8.5 करोड़ डॉलर (करीब 551 करोड़ रुपये) बकाया है। शांति रक्षा अभियानों में सैनिकों, पुलिस और उपकरणों का योगदान देने के एवज में यह पैसा मिलना है।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2015 08:52 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2015 09:01 PM (IST)

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र पर भारत का 8.5 करोड़ डॉलर (करीब 551 करोड़ रुपये) बकाया है। शांति रक्षा अभियानों में सैनिकों, पुलिस और उपकरणों का योगदान देने के एवज में यह पैसा मिलना है। इस साल दो अक्टूबर तक के रिकॉर्ड के अनुसार संगठन को 86 सदस्य देशों का कुल 1.03 अरब डॉलर (करीब 66.84 खरब रुपये) का कर्ज उतारना है।

loksabha election banner

संरा के अवर महासचिव (प्रबंधन) युकियो तकासू ने महासभा में प्रशासनिक एवं बजट मामलों की पांचवीं समिति को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सदस्य देशों में से पाकिस्तान का बकाया सबसे ज्यादा है। यह राशि 9.7 करोड़ डॉलर (करीब 629 करोड़ रुपये) है। इसके बाद इथोपिया का 8.7 करोड़ डॉलर, भारत का 8.5 करोड़ डॉलर, बांग्लादेश का 8.4 करोड़ डॉलर, रवांडा का 5.5 करोड़ डॉलर और नेपाल का 4.4 करोड़ डॉलर बकाया है।

उल्लेखनीय है कि भारत संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में सैनिक भेजने वाला सबसे बड़ा योगदानकर्ता है। अब तक हुए कुल 69 अनिवार्य शांति अभियानों में से 48 अभियानों में भारत के 1.85 लाख सैनिक भागीदारी कर चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.