गुब्बारा गैस सिलिंडर फटने से 11 छात्र घायल
उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने जा रहे 11 छात्र उस वक्त घायल हो गए जब अचानक गुब्बारे से भरी जाने वाली गैस का सिलिंडर फट गया। इस धमाके में हुए घायलों में 9 लड़कियां शामिल है।
भुवनेश्वर। उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने जा रहे 11 छात्र उस वक्त घायल हो गए जब अचानक गुब्बारे से भरी जाने वाली गैस का सिलिंडर फट गया। इस धमाके में हुए घायलों में 9 लड़कियां शामिल है।
ये भी पढ़े: मुंबई के कुर्ला स्थित होटल में सिलिंडर ब्लास्ट
पटनायक की 70 वर्षगांठ पर जन्मदिन की बधाई देने के लिए जो छात्र आए हुए थे उनमें रामादेवी महिला विश्वविद्यालय भुवनेश्वर की 9 छात्राएं भी शामिल थीं। लेकिन, अचानक बीजू जनता दल ऑफिस के बाहर हुए धमाकों के चलते ये सभी घायल हो गए। सभी को कैपिटल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। अस्पताल के सुपरिटेंडेंट बिनोद मिश्रा ने कहा कि सभी को हाथ और सर में चोटें आई है लेकिन हालत सामान्य है।
घायलों का हालचाल जानने के लिए नवीन पटनायक के साथ राज्य के कानून मंत्री अरुण साहू, भुवनेश्वर नगर निगम के मेयर अनंत नारायण जेना और कई बीजेडी नेताओं ने अस्पताल का रुख किया। उड़ीसा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रसाद हरिचंदन, उड़ीसा बीजेपी के अध्यक्ष प्रदेशाध्यक्ष के.वी. सिंहदेव और कई अन्य नेताओं ने भी अस्पताल जाकर घायलों से उनकी तबियत के बारे में पूछा। पुलिस आयुक्त आर.पी. शर्मा का कहना है कि इस धमाके के पीछे की आखिर वजह क्या है ये इसकी तो अभी तहकीकात की जाएगी, लेकिन ऐसा लगता है कि गैस सिलिंडर के नजदीक पटाखे जलाने की वजह से ये ब्लास्ट हुआ है। इधर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उड़ीसा के मुख्यमंत्री को उनके 60वें वर्षगांठ पर जन्मदिन की बधाई दी हैं जिसका नवीन पटनायक ने ट्विटर के जरिए तुरंत जवाब देते हुए धन्यवाद भी दिया।
विभिन्न कॉलेजों के छात्र संघ के चुनावों में जीते हुए छात्र मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई देने जा रहे थे तभी नवीन निवास के निकट एअरपोर्ट स्क्वायर के पास यह दुर्घटना घटी।
पुलिस ने बताया कि जब छात्र पटाखे फोड़ते हुए मुख्यमंत्री के घर की तरफ बढ़ रहे थे तभी गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलेंडर उसकी चपेट में आया गया जिससे आग लग गयी और फिर विस्फोट हुआ। घायलों को कैपिटल अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां दो छात्राओं की हालत गंभीर है।
ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रसाद हरिचंदन ने इस दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए छात्रों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। सूत्रों ने बताया कि घायल लड़कियां शहर की रमा देवी महिला विश्वविद्यालय की छात्राएं हैं।